Amazon

रेनो ने पेश की नई क्विड की पहली झलक

Jaipur Posts, Jaipur Post, renault kwid,2019 renault kwid,renault kwid 2019,renault kwid facelift,kwid facelift,renault kwid facelift 2019,renault kwid facelift 2020,kwid,new renault kwid 2019,renault,renault kwid review,new renault kwid,2020 renault kwid,renault kwid climber,renault kwid latest video,renault kwid vs maruti spresso,renault kwid features,renault kwid price in india,kwid facelift launch date,renault kwid electric kze


प्रमुख कार निर्माता कंपनी रेनो ने अपनी पॉपुलर कार क्वि़ड का फेसलिफ्ट वर्जन की पहली तस्वीर पेश की है। इसकी कुछ सामान्य जानकारी भी सामने आई है। इसके आपको कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रेनो की नई क्विड का भारतीय बाजार में सुजुकी की नई अपकमिंग S-Presso होगा।

इस कार का डिजाइन काफी हद तक रेनॉ की इलेक्ट्रिक कार सिटी K-ZE से मिलता है। कंपनी ने क्विड के फेसलिफ्ट मॉडल में स्प्लिट हेडलैम्प दिए गए हैं। इसके साइड में एलईडी डीआरएल कार की ग्रिल हैं, जबकि मेन हेडलैम्प यूनिट इसके नीचे फ्रंट बंपर में है। मौजूदा मॉडल में हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल है, जबकि नई क्विड में नई ट्रिपल स्लैट्स ग्रिल दी गई है। फेसलिफ्ट क्विड का बंपर भी नए डिजाइन का है, जो स्पोर्टी दिखता है।

रेनो की नई क्विज के हेडलाइट के चारों ओर और विंग मिरर कवर्स पर ऑरेंज हाइलाइट्स दी गई हैं, जिससे यह भी माना जा रहा है कि यह तस्वीर नई क्विड के टॉप वेरियंट क्लाम्बर की है। इसकी जारी तस्वीरों के अनुसार कार के रियर लुक में भी बदलाव हुए हैं। नई क्विड में टेल लाइट की डिजाइन में बदलाव के साथ नए लाइट रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नई डिजाइन के गनमेटल ग्रे फिनिश अलॉय वील्ज हैं।

फेसलिफ्ट क्विड के कैबिन में कुछ एलिमेंट्स हाल में लॉन्च हुई कंपनी की नई कार रेनॉ ट्राइबर से लिए जाने की उम्मीद है। इनमें 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पार्किंग कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नई स्टीयरिंग वील शामिल हैं।

रेनो की नई अपकमिंग क्विड में मैकेनिकली तौर पर कोई बदलाव नहीं होगा। आपको बता दें कि कंपनी के मौजूदा मॉडल की तरह फेसलिफ्ट क्विड में भी 800 सीस और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प होंगे। इसका 800 सीसी इंजन का पावर 54hp और 1.0-लीटर इंजन का पावर 68hp जनरेट करता है। साथ ही इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी के ऑप्शन मिलेगा। इसकी लॉन्च के समय इसका इंजन बीएस4 ही रहेगा, ताकि कीमत प्रतिस्पर्धी रखी जा सके। साथ ही यह बीएस6 अपग्रेड होकर अप्रैल 2020 पहले लॉन्च हो सकती है।

Post a Comment

1 Comments

  1. Tincitanium Water Bottle | Tincitanium.com
    The Tincitanium.com product name describes titanium white the t fal titanium Tincitanium.com liquid bottle as follows: titanium muffler a special "Hot infiniti pro rainbow titanium flat iron Red Habanero titanium sheet metal Pepper Sauce".

    ReplyDelete

Thank you for comment