Amazon

पियाजियो ने भारत में लॉन्च किया वेस्पा नोट स्कूटर, कीमत 70,285 रुपए



जयपुर। इटली की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो ने भारत में अपना स्कूटर वेस्पा (Vespa) का नया संस्करण वेस्पा नोट (Vespa Notte) लॉन्च कर दिया है। जिसकी एक्स शोरूम (नई दिल्ली) कीमत 70,285 रुपए है। कंपनी का यह स्कूटर वेस्पा एल एक्स 125 पर बेस्ड है।


कंपनी इस स्कूटर की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसको 2,000 रुपए की टोकन मनी के साथ बुक किया जा सकता है। कंपनी इसको भारत में पहली बार ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान पेश किया था।


आपको बता दें कि नोट (Notte) शब्द का इटालियन में अर्थ होता है रात। और इसी के अनुसार कंपनी ने इसको पूरी तरह से ब्लैक कलर की थीम पर रखा है। जो इसको शानदार लुक देता है। कंपनी ने इसमें मैट ब्लैक कलर की फिनिशिंग दी है। इसके अलावा कंपनी ने इसके क्रोम पाटर्स और एलॉय व्हील में भी ब्लैक ट्रीटमेंट दिया है।


पियाजियो ने इसमें 125 सीसी, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जो 9.5 बीएचपी की पावर और 9.9 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन को सीवीटी गियरबॉक्स से कनेक्ट किया है। कंपनी इसको वैश्विक बाजार में पहले से ही बेचा जाता है। जो भारतीय बाजार में पेश किए मॉडल से काफी अलग है।

इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 100 किलोग्राम प्रतिघंटा है और इसकी ईंधन क्षमता 7 लीटर की है। कंपनी के इस स्कूटर का वजन 114 किलो है। इसमें 155 एमएम की ग्राउंड क्लिरेंस है।


Post a Comment

0 Comments