Amazon

होंडा ने लॉन्च किया Activa i का अपडेट वर्जन, कीमत 50,100




जयपुर। जापान की प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में अपनी एक्टिवा आई का अपडेट वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपने एक्टिवा 5जी और एक्टिवा 125 का अपडेट संस्करण पेश किया था। कंपनी के इस अपडेट वर्जन की एक्स शोरूम (नई दिल्ली) कीमत 50,100 रुपए है। कंपनी ने अपने इस स्कूटर को कुछ नए फिचर्स के साथ पेश किया है।



होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने एक्टिवा आई स्कूटर के ग्राफिक्स को मेटल मफलर से प्रोटेक्ट किया है। कंपनी ने इसके फ्रंट में हुक और बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर कैप्स लगाए हैं। कंपनी इस नए स्कूटर को दो नए कलर के साथ पेश किया है। 1. कैंडी जैजी ब्लू और मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक। पहले यह स्कूटर लुश मजंटा मैटेलिक, ऑर्चिड पर्पल मैटेलिक और इम्पेरियल रेड मैटेलिक कलर विकल्प के साथ मौजूद था। कंपनी ने इसके अपडेट पर इसके ऑरेंज मैटेलिक और लाल कलर को बंद कर दिया है।






फीचर्स

होंडा ने एक्टिवा आई के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को ड्यूल टोन ट्रीटमेंट से अपग्रेड किया है। कंपनी ने इस स्कटूर में 4-in-One लॉक सिस्टम दिया है, जो सीट ओपनिंग स्विच से लैस है। इसके अलावा होंडा ने स्मार्टफोन की चार्जिंग की या बैटरी खत्म होने की समस्या को ध्यान में रखते हुए इसमें सीट के नीचे मोबाइल चार्जर दिया है।



इंजन


कंपनी ने नई एक्टिवा आई में 109.19 सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया है। जो 7,000 आरपीएम पर 8 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 8.94 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन को वी मैटिक ट्रांसमिशन यूनिट से लैस किया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसकी अधिकतम स्पीड 83 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

नए अपडेट स्कूटर में दोनों व्हील में स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक टाइप सस्पेंशन दिया है। इसके दोनों ही व्हील में स्टील वील्ज और ड्रम ब्रेक्स है जो सीबीएस (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस है।

Post a Comment

0 Comments