Amazon

भारोत्तोलन में सतीश ने दिलाया भारत को तीसरा स्वर्ण पदक



ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय भारोत्तोलक सतीश कुमार शिवलिंगम ने 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। ज्ञात हो कि राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत के पहले दिन भारत की मीराबाई चानू ने देश को पहला और स्टार वेट लिफ्टर संजीता चानू ने दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया था।

पुरुष वर्ग में भारत के गुरुराजा ने सिल्वर मेडल जीता था। वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने 56 किलोग्राम कैटेगरी में 249 किग्रा वजन उठाया था। दीपक लाठेर ने 69 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

अब तक तीन गोल्ड मेडल सहित भारत पांच पदक अपने नाम कर चुका है। सतीश ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 136 किलोग्राम वजन उठाया था, इसके बाद 140 और अपने आखिरी प्रयास में 144 किलो भार उठाया। स्नैच के बाद हालांकि इंग्लैंड के जैक ओलिवर से एक किलोग्राम पीछे रहे थे, जिन्होंने 145 किलोग्राम सर्वश्रेष्ठ भार उठाया था।

स्नैच में एक किलो से आगे रहने वाले ओलिवर हालांकि क्लीन ऐंड जर्क में अपना प्रदर्शन दोहरा नहीं पाए। उन्होंने पहले प्रयास में 167 किलोग्राम वजन उठाया हालांकि इसके बाद के दोनों प्रयास 171 किलोग्राम वजन के उनके प्रयास असफल रहे।

वह कुल मिलाकर 312 किलोग्राम वजन ही उठा पाए। उन्हें सिल्वर मेडल मिला। ऑस्ट्रेलिया के फ्रांसिस इताउंदी ने ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया।

बता दें कि सतीश कुमार शिवलिंगम में 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इस दौरान उन्होंने स्नैच में 149 किलोग्राम भार उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया था। सन 2017 में सतीश ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने सतीश को बधाई दी।

25 वर्षीय सतीश ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्नैच में 149 और क्लीन एवं जर्क में 179 किग्रा सहित कुल 328 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता था। उनका स्नैच में 149 किग्रा भार अब भी खेलों का रिकार्ड है। सतीश कुमार अर्जुन अवार्ड से भी नावाजे जा चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments